वाराणसी
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र स्थित सामने घाट पुल पर उसे समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला पुल से गंगा में छलांग लगाने के लिए खड़ी हो गई। महिला को कूदते देख वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की सूचना जैसे ही लंका थाने पुलिस को हुई तुरंत थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा पूरे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को समझाने का प्रयास किया।
परिवार के झगडे़ से थी परेशान महिला अपने परिवार से परेशान थी और पुल के नीचे ही परिवार के साथ रहती थी। यह सभी शहर में भिक्षाटन का काम करती हैं। पति से बीती रात झगड़ा हुआ था, जिसके बाद महिला पुल से कूदने के लिए पहुंची थी। महिला के दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने बच्चों का हवाला देते हुए महिला को किसी तरह शांत कराया।
पुलिस महिला को पुल से उतारकर उसके घर लाई।
भिक्षाटन कर चलता है परिवार महिला का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें वह पुल पर खड़ी हुई दिखाई दे रही है। पुल पर लगी जाली के पार से पुलिस उसे समझाने का प्रयास कर रही है। काफी सूझबूझ के साथ ही महिला को पुल से जाली के पर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस मलिन बस्ती पहुंची। महिलाओं को उन्होंने समझाया। महिलाओं ने बताया कि उनके पति दारू पीकर आते हैं और हमेशा मारपीट करते हैं, जिससे परेशान होकर उन्होंने या कदम उठाया था।
आसपास की अन्य महिलाओं से महिला उलझ गई। पुलिस ने किसी तरह शांत कराया।
आधे घंटे तक समझाने बुझाने के बाद मानी महिला लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि वहां एक राहगीर ने हमें सूचना दी कि एक महिला गंगा में कूदने जा रही है। उस समय एनडीआरएफ की टीम भी सामने घाट मौजूद थी। टीम को अलर्ट किया गया और मौके पर लंका थाने की फोर्स पहुंची। महिला को करीब आधे घंटे तक समझाया गया, जिसके बाद उसे सकुशल घर छोड़ा गया।