वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत का कोच बना झरना:प्रयागराज से C-7 कोच में गिरने लगा बरसात का पानी, नहीं मिली रेलवे से मदद

KHABREN24 on June 24, 2025

वाराणसी

वंदे भारत में सीट पर बरसा पानी। यात्रियों को उठाने पड़ी फजीहत। - Dainik Bhaskar

वंदे भारत में सीट पर बरसा पानी। यात्रियों को उठाने पड़ी फजीहत।

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच सुबह 6 बजे चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में पानी घुसने का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया गया है। यात्री दर्शील मिश्रा के द्वारा एक्स पर डाले गए वीडियो में C-7 कोच में पानी झरने की तरह सीट नंबर 76 पर गिरता दिख रहा है। इस दौरान ट्रेन का एसी भी काम नहीं कर रहा था। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेल मदद पर भी की पर कोई मदद नहीं मिली और नई दिल्ली तक उन्हें ऐसे ही सफर करना पड़ा।

यात्रियों ने कहा भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन में लगातार खामियां देखने को मिल रही है। अक्सर एसी की खराबी की शिकायतें आने के बावजूद इसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जो सरकार का फेलियोर है।

वंदे भारत ट्रेन में छत से झरने की तरह गिरा पानी। एक्स पर वीडियो किया गया पोस्ट।

वंदे भारत ट्रेन में छत से झरने की तरह गिरा पानी। एक्स पर वीडियो किया गया पोस्ट।

सुबह 6 बजे हुई थी वाराणसी से रवाना यात्री दर्शील मिश्रा ने बताया- ट्रेन संख्या 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे वाराणसी से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान बारिश हो रही थी। प्रयागराज पहुंचने पर बारिश तेज हो गई और C-7 बोगी की सीट नंबर 76 के ऊपर छत से पानी अंदर आने लगा। और अचानक से कूलिंग भी कम हो गई।

आगे बढ़ते ही झरने की तरह आने लगा पानी दर्शील ने बताया- इसकी सूचना रेल कर्मियों को दी तो उन्होंने अगले स्टॉप पर उसे ठीक करने को कहा; पर तब तक पानी झरने की तरह अंदर आने लगा था। इसपर रेलवे के एक्स हैंडल रेल मदद पर ट्वीट किया पर कोई सहायता नहीं मिली और ऐसी भी न के बराबर चलता रहा। उसी तरह हमें नई दिल्ली तक सफर करना पड़ा।

पानी की बौछार से सीट पर बैठे यात्री बचते दिखाई दिए।

पानी की बौछार से सीट पर बैठे यात्री बचते दिखाई दिए।

सेमी हाई स्पीड ट्रेन बस नाम की यात्री सुरेश चौहान ने कहा- सेमी हाई स्पीड ट्रेन सिर्फ नाम को है। बाकी आये दिन एसी खराब होना। इंजन फेल होना। लाइट बंद हो जाना। वंदे भारत एक्सप्रेस का यही हाल है। आज तो स्थिति और बदतर हो गई जब रोडवेज बस की तरह छत से पानी आने लगा। सोमवार की सुबह वाराणसी से रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन का यह वीडियो बताया गया है।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x