हार्मोनल असंतुलन, तनाव, शरीर में आयोडीन की कमी, वायरल संक्रमण आदि के कारण महिलाओं में कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं। थायराइड भी उन्हीं में से एक है। थायराइड महिलाओं को कई तरह से प्रभावित करता है।
थायराइड गले में आगे की तरफ मौजूद एक ग्रंथि है जो तितली के आकार की होती है। यह ग्रंथि शरीर की अनेकों आवश्यक गतिविधियों को नियंत्रित करती है जैसे कि भोजन को ऊर्जा में बदलना आदि।
थायराइड टी3 यानी ट्राईआयोडोथायरोनिन और टी4 यानी थायरॉक्सिन हार्मोन का निर्माण करता है। ये हार्मोन दिल की धड़कन, सांस, पाचन तंत्र, शरीर का तापमान, हड्डियों, मांसपेशियों और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद करते हैं।
जब इन दोनों हार्मोन में असंतुलन होता है तो उसे थायराइड की समस्या कहते हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यह समस्या अधिक देखी जाती है।
अगर आपके मन में यह प्रश्न उठता है कि महिलाओं में थायराइड कितना होना चाहिए तो हम आपको बता दें कि महिलाओं में थायराइड का नॉर्मल रेंज 0.4-4.0 mIU/L के बीच होना चाहिए।
महिलाओं में थायराइड कई कारणों से होता है जिसमें मुख्य रूप से निम्न शामिल हो सकते हैं:-
महिलाओं में थायराइड के शुरुआती लक्षणों में थायराइड ग्रंथि में सूजन होना शामिल है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि सभी महिलाओं में यह लक्षण दिखाई दे।
अंडरएक्टिव थायराइड (हाइपोथायरॉइडिज्म) के महिलाओं में संभावित लक्षणों में निम्न शामिल हो सकते हैं:-
ओवरएक्टिव थायराइड (हाइपरथायरॉइडिज्म) के लक्षणों में निम्न शामिल हो सकते हैं:-
कुछ मामलों में थायराइड के लक्षण दूसरी बीमारियों या स्थितियों के लक्षण जैसा हो सकते हैं, ऐसे में इस बात की पुष्टि करने के लिए डॉक्टर कुछ जांच का सहारा लेते हैं।
थायराइड ग्रंथि के कार्यों का एक महिला के प्रजनन तंत्र में बहुत बड़ी भूमिका होती है, खासकर अगर थायरॉयड अति सक्रिय या कम सक्रिय है। महिलाओं में थायराइड के निम्न साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:-
इन सबके अलावा, थायराइड हार्मोन का असामान्य रूप से अधिक या कम होना हल्का या हेवी मासिक धर्म, अनियमित मासिक धर्म, मासिक धर्म की अनुपस्थिति (एमेनोरिया) का कारण बन सकता है।
थायराइड का इलाज मरीज की उम्र और थायराइड की गंभीरता पर निर्भर करता है। इस समस्या का उपचार कई तरह से किया जा सकता है जिसमें एंटी-थायराइड गोलियां, रेडियोएक्टिव आयोडीन उपचार, लेवोथायरोक्सिन और सर्जरी आदि शामिल हैं।
इलाज के जब सभी माध्यम असफल हो जाते हैं या थायराइड की स्थिति गंभीर होती है तो डॉक्टर सर्जरी का सुझाव देते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान उन उत्तकों को आंशिक रूप से बाहर निकाल दिया जाता है जो अधिक हार्मोन का उत्पादन करते हैं।
यह पूरी तरह से थायराइड की गंभीरता और इलाज के प्रकार पर निर्भर करता है। जहां दवाओं से थायराइड को ठीक होने में कुछ सप्ताह या महीने लग सकते हैं, वही सर्जरी से इसे मात्र कुछ ही दिनों में ठीक किया जा सकता है। आपके लिए इलाज का कौन सा प्रकार सही है डॉक्टर इस बात का फैसला जांच के बाद करते हैं।
थायराइड में गर्म पानी पीने का सुझाव दिया जाता है, क्योंकि इससे शरीर डिटॉक्सीफाई होता है।
थायराइड से पीड़ित मरीज के लिए दूध फायदेमंद होता है, इसलिए इसका सेवन किया जा सकता है।
थायराइड से पीड़ित मरीज को चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।