किराए को लेकर हुआ विवाद, संचालक पर बंधक बनाने का आरोप |
वाराणसी के भेलुपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुण्ड इलाके में स्थित एक होटल में बीते 25 नवंबर को मुंबई से शहर में फ़िल्म यात्रीगण ध्यान दें की शूटिंग करने आए 35 कलाकार ठहरे थे। कलाकारों का आरोप हैं कि होटल में कोई सर्विस उनको नहीं मिलती थी। कर्मचारी और होटल संचालक लकड़ियों के साथ गलत बर्ताव करते थे। शनिवार को होटल में ठहरे कलाकारों ने होटल संचालक के द्वारा पिस्टल की नोक पर बंधक बनाने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इंस्पेक्टर भेलुपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि तीन दिन का किराया को लेकर विवाद हुआ। जिसको पुलिस ने शांत कराया।