बदमाशों ने 6 गाड़ियों में की तोड़-फोड़:घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को बनाया निशाना, मालिकों ने दर्ज कराई FIR

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में कुछ अज्ञात बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के कांच व हेड लाइट फोड़ दिए हैं। जब इसकी जानकारी गाड़ी मालिकों को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत छावनी थाने में दर्ज कराई। छावनी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा जांच शुरू कर दी है।
घटना नेहरू चौक रोड काली मंदिर कैंप क्षेत्र की है। यहां बीती रात लोगों ने अपने घरों के सामने गाड़ियां पार्क की थी। देर रात कोई अज्ञात आया और उसने एक एक करके 6 गाड़ियों के कांच, हेडलाइट व इंडिकेटर आदि को फोड़ दिया। इससे वाहन मालिकों को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। छावनी पुलिस का कहना है कि ये काम शरारती तत्वों का है। कई गाड़ियां मार्केट एरिया में खड़ीं थी। इसलिए वहां सीसीटीवी फुटेज भी लगा होगा। पुलिस की टीम लोगों से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी एक से अधिक हैं। उन्होंने यह काम शराब के नशे में किया है।
इन गाड़ियों में की गई तोड़ फोड़
स्कार्पियो सीजी 04 डीएक्स 5481 का सामने का कांच तोड़ा गया। इसमें मालिक को 12 हजार रुपए का नुकसान हुआ। इसी तरह बोलेरो मैक्सी ट्रक के सामने का कांच तोड़ा गया। 7 हजार रुपए का नुकसान हुआ। डिजायर सीजी 04 एचएस 4122 का पीछे का कांच टूटा। 7 हजार रुपए का नुकसान हुआ। इसी तरह बोलेरो पिकअप सीजी 07 बीआर 9098 के सामने का कांच तोड़ा गया। 7 हजार रुपए का नुकसान हुआ। स्विफ्ट सीजी 07 सीएच 4429 का पीछे का कांच तोड़ा गया। उसे 8 हजार रुपए का नुकसान हुआ। मारुति 800 सीजी 07 8449 का पीछे का काट टूटा। इसे बनवाने में 5 हजार रुपए का खर्च आएगा।