ICC टी-20 टीम ऑफ द ईयर में तीन भारतीय:विराट, सूर्या और हार्दिक को जगह; वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड और पाकिस्तान से 2-2 खिलाड़ी.

KHABREN24 on January 24, 2023

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2022 की ICC मेंस टी-20 टीम ऑफ ईयर का ऐलान कर दिया है। सोमवार को घोषित इस टीम में तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड और पाकिस्तान के 2-2 खिलाड़ी चुने गए हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के किसी भी क्रिकेटर को इस टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं, जिम्बाब्वे-आयरलैंड के एक-एक खिलाड़ी चुने गए हैं।

इल टीम में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या शामिल किए गए हैं। वहीं, वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के जोस बटलर को टीम का कप्तान बनाया गया है। टी-20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सैम करन लिस्ट में इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और हारिस राऊफ को चुना गया है। बाबर आजम को जगह नहीं मिली है। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और आयरलैंड के जोशुआ लिटिल को भी टीम में जगह दी गई है।

साल 2022 के प्रदर्शन के आधार पर चुनी टीम
ICC ने इस 11 सदस्यीय टीम का चयन साल 2022 में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया है।

ICC विमेंस टी-20 टीम ऑफ ईयर में 4 भारतीय
काउंसिल ने मेंस के साथ ICC विमेंस टी-20 टीम ऑफ ईयर का भी ऐलान किया। इस टीम में 4 भारतीय महिला खिलाड़ियों को मौका मिला है। इनमें स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष और रेणुका सिंह ठाकुर को शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को इस टीम का कप्तान बनाया गया है।

देखिए ICC की टी-20 विमेंस टीम ऑफ ईयर-2022
स्मृति मंधाना (भारत), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) , एशले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), निदा धर (पाकिस्तान), दीप्ति शर्मा (भारत), रिचा घोष (भारत), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), इनोका रानावीरा (श्रीलंका), रेणुका सिंह ठाकुर (भारत)।

आजम और उनके बेटे को 7-7 साल की सजा:अब्दुला के साथ आजम बिस्किट लेकर जेल गए, बोले- कोर्ट ने गुनहगार समझा तो सजा दी
Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Positive SSL