मन की बात विश्व की बड़ी चौपाल:डॉ रमन सिंह ने सुना PM मोदी का कार्यक्रम ; CG की महिलाओं को फ्री मिलेगी कैंसर वैक्सीन

KHABREN24 on January 29, 2023

रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सभी भाजपा नेताओं ने सुना । भाजपा ने छत्तीसगढ़ के 18500 स्थानों पर ये कार्यक्रम सुनाने का बंदोबस्त किया। आम लोगों ने भी इसमें हिस्सा लिया। PM मोदी ने पद्म पुरस्कारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिन लोगों को पद्म पुरस्कार मिले हैं, वे सभी हमारे बीच के आम लोग हैं, जो राष्ट्र प्रथम की सोच के साथ समाज उत्थान और देश के विकास में उत्तम भागीदारी कर रहे हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में काम करने वालों को भी पद्म पुरस्कार मिले हैं।

दरअसल छत्तीसगढ़ के कांकेर जैसे नक्सल प्रभावित इलाके में काष्ठ कला के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहे अजय मंडावी को पद्म पुरस्कार के लिए चुना गया। पीएम मोदी ने कहा गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ निर्माण के श्रमिकों को अग्रिम पंक्ति में बैठा देख देश भर से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुझे पत्र भेजे गए हैं। मन की बात कार्यक्रम रायपुर के सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ललित जयसिंघ ने भी सुना।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने आज्ञा नगर विधानसभा बिलासपुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रेवाडीह वार्ड राजनांदगांव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जांजगीर, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे ने दुर्ग शहर, पूर्वमंत्री रामविचार नेताम ने प्रतापपुर विधानसभा, प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता पूर्वमंत्री अजय चंद्राकर ने रायपुर शहर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी ने दुर्गकोंदल, चुन्नीलाल साहू ने देवभोग, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने भाटापारा, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर में मन की बात कार्यक्रम जनता के साथ सुना।

मोदी देश के मन की बात करते हैं
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने बिलासपुर में कार्यक्रम का प्रसारण सुनने के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश के प्रधान सेवक और जनता जनार्दन के मध्य सीधा संवाद है। मोदी जी देश की बात करते हैं। देश की जनता के मन की बात सुनते हैं और जनता के मन को गहराई से महसूस करते हुए विस्तार से विविध विषयों पर चर्चा करते हैं। समूचे देश वासियों से निरंतर संवाद के माध्यम से प्रधान सेवक व जनता के बीच एकात्म स्थापित है।

विश्व की सबसे बड़ी चौपाल
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव में आम जनता के साथ मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम जनता के बीच के हैं। देश के 130 करोड़ लोग मोदी जी का परिवार है। वे इस परिवार के मुखिया हैं। जब वे मन की बात कार्यक्रम में अपने विशाल परिवार से रूबरू होते हैं तो हर छोटे से छोटे और बड़े से बड़े मुद्दे पर अपनेपन के साथ विमर्श होता है, जैसा कि भारतीय संस्कृति में हर परिवार में होता है। हर मुद्दे का समाधान होता है और परिवार के विकास के द्वार खुलते हैं। मन की बात कार्यक्रम जनता के साथ जनता की बात का वह मंच है जो भारत ही नहीं, विश्व की सबसे बड़ी चौपाल है।

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिलेगी कैंसर की मुफ्त वैक्सीन
केंद्र सरकार ने एक अहम एलान किया है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की महिलाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध करा रही है। ये प्रदेश की महिलाओं के लिए बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से हर वर्ष कई लोगों की मौत हो जाती है। सर्वाइकल कैंसर भारत में दूसरा सबसे अधिक होने वाला कैंसर रोग है जो महिलाओं को अपने चपेट में ले लेता है और कम उम्र में ही सर्वाइकल कैंसर से ग्रसित महिला की मौत हो जाती है।

केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को होने वाले इस कैंसर को रोकने के लिए अब भारत के कई राज्यों में सर्वाइकल कैंसर का वैक्सीन बनाकर मुफ्त में महिलाओं को लगाने की योजना बनाई गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन अप्रैल माह से 9 वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक की बच्चियों को लगने की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी यह वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध कराई गई है।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर का वैक्सीन पहले बाजारों से खरीद कर प्राइवेट अस्पतालों में 3000 रुपए लेकर लगाया जाता है लेकिन अब यह वैक्सीन छत्तीसगढ़ प्रदेश की महिलाओं एवं बच्चियों को मुफ्त में लगने से सर्वाइकल कैंसर पर नियंत्रण पाया जा सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के चुनिंदा राज्यों में छत्तीसगढ़ को भी शामिल कर लिया है इसके लिए राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी भी शुरू कर दी है इस वैक्सीन से महिलाओं को जानलेवा सर्वाइकल कैंसर से बचाने में मदद मिलेगी।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
4.5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x