आपत्तिजनक फोटो वीडियो बनाकर करने लगा रुपए की मांग, मामला दर्ज

KHABREN24 on February 6, 2023

भिलाई की युवती ने मैट्रिमोनी साइट से दिल्ली के लड़के को पसंद करके शादी की। उसके साथ सात जन्म बिताने का वादा किया। लेकिन लड़के ने उसे सिर्फ धोखा दिया। लड़के ने लड़की की आपत्तिजनक फोटो वीडियो बनाया। उसके बाद घर से रुपए लाने की डिमांड करने लगा। जब उसे रुपए नहीं मिले तो उसने उन फोटो वीडियो को लड़के के रिश्तेदारों के यहां भेज दिया।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि एक युवती ने उनके यहां शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि मैट्रिमोनी साइट पर उसने एक लड़का पसंद किया था। वो लड़का दिल्ली का था। उन दोनों की शादी दिल्ली में ही हुई। लड़की कुछ दिनों तक दिल्ली में लड़के के साथ रही। इस दौरान लड़के ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना ली।

इसके बाद उन फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लड़की से रुपए लाने की डिमांड करने लगा। लड़की ने रुपए लाने में असमर्थता जताई तो उसने उसे पैसे लाने के लिए मायके भेज दिया। जब युवती रुपये नहीं लाई तो आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं उसने फोटो वीडियो को लड़की के परिवार और रिश्तेदारों और पहचान वालों के पास भेज दिया। इसके बाद पीड़िता ने भिलाई नगर थाना में इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और फोन पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने जल्द जाएगी पुलिस की टीम
भिलाई नगर पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने दिल्ली एक टीम भेजेगी। आरोपी ने युवती से पहले धोखे से शादी की। उसके बाद उसने उसके आपत्तिजनक फोटो बनाकर उसे वायरल किया। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजेगी।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x