दुर्ग में दरिंदगी की हद पार : 6 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया रेप , घर में बच्ची को अकेली पाकर किया गंदा काम

KHABREN24 on February 16, 2023
दुर्ग में दरिंदगी की हद पार : 6 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया रेप , घर में बच्ची को अकेली पाकर किया गंदा काम

दुर्ग जिले में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के मां-बाप काम पर बाहर गए हुए थे। बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 21 वर्षीय युवक अमन विश्वकर्मा वहां पहुंचा। उसने बच्ची को अकेली पाकर उसे घर ले गया और उसके साथ गंदा काम किया। नंदिनी पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। नंदिनी थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है। 6 साल की बच्ची बुधवार सुबह घर पर अकेली थी। उसके माता पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। वो दोनों बच्ची को घर में छोड़कर पास के गांव काम पर गए थे। सुबह लगभग 9-10 बजे के करीब पड़ोस में रहने वाले अमन विश्वकर्मा ने बच्ची को घर में अकेली देखा तो उसकी नियत खराब हो गई। वो बच्ची के पास उसके घर पहुंचा और उसके साथ खेलने लगा।

इसके बाद वो बच्ची को घर के अंदर ले गया फिर उसके साथ गंदा काम किया और वहां से भाग गया। शाम को जब बच्ची के मां बाप घर लौटे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने नंदिनी थाने मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को भागने से पहले ही उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

नंदिनी थाना।

नंदिनी थाना।

बच्ची ने मां को बताई सच्चाई
बच्ची के माता पिता जब मजदूरी करके घर लौटे तो बच्ची को तकलीफ में पाया। बच्ची मां को देखकर रोने लगी। मां ने उससे प्यार से पूछा तो बच्ची ने बताया कि अमन अंकल ने उसे मारा तो उसे दर्द हो रहा है। इसके बाद मां ने पूछा कहां मारा। बच्ची ने जब बताई बात तो मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची को ब्लीडिंग भी हो रही थी। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

इस तरह और भी मामले सामने आए थे.. नीचे पढ़ें

दो लड़कों ने 7 साल की ममेरी बहन के साथ किया था दुष्कर्म
ऐसा ही एक मामला सितंबर 2022 में दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में सामने आया था। यहां 13 साल और 15 साल के दो भाई अपने मामा के घर घूमने आए थे। वे दोनों मामा की लड़की को खेलने का लालच देकर सुनसान जगह ले गए। इसके बाद वहां उसके साथ गंदा काम किया। इसके बाद दोनों भाई वहां से अपने घर चले गए। शाम को बच्ची ने अपने माता पिता को रो-रोकर उसके साथ घटी घटना के बारे में बताया तो मामा ने सामाजिक बदनामी के चलते उस मामले को वहीं दबा दिया।

इसके बाद फिर से दोनों भाई दो तीन दिन बाद मामा के घर पहुंचे। दोनों को देखकर मामी आग बबूला हो गई। उसने उन्हें वहां से भगाने का प्रयास किया। इस पर दोनों लड़कों ने मामी के साथ मिलकर मारपीट की। मामला बढ़ने पर परिजनों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले किया। दोनों भाई मामी से मारपीट करके फिर से उनकी लड़की के साथ गंगा काम करने जा रहे थे। इस पर मामी ने शोर मचाकर परिजनों को वहां बुला लिया।
घर में अकेली नाबालिग लड़की से परिचित ने किया दुष्कर्म
दुर्ग जिले के भिलाई 3 थाना अंतर्गत रहने वाले एक सब्जी व्यापारी की नाबालिग बेटी के साथ उसी के परिचित ने दुष्कर्म किया। व्यापारी रोज की तरह 18 दिसंबर 2022 को भी अपने बेटे के साथ ठेले में सब्जी बेचने गया था। इसी दौरान उसके घर अक्सर आने वाला एक परिचित वहां पहुंची। नाबालिग बेटी उसे पहले से जानती थी तो उसने उसे घर के अंदर आने दिया। बेटी को अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। बच्ची दर्द नहीं बर्दाश्त कर पाई तो दो दिन बाद अपने पिता को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पिता ने भिलाई तीन थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x