कार्रवाई:अनधिकृत निर्माण का नियमितीकरण नहीं कराने वाले 703 लोगों को नोटिस, होगी सख्त कार्रवाई

KHABREN24 on February 24, 2023

नगर निगम भिलाई की आर्थिक हालत बेहद खराब है। समय पर अपने कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दे पा रहा है। ऐसे में निगम प्रशासन अपनी आय बढ़ाने के लिए अनधिकृत विकास व निर्माण का नियमितीकरण नहीं करवाने वालों को नोटिस भेज रहा है। अब तक 703 लोगों को निगम प्रशासन की ओर से नोटिस भेजा गया है। सभी प्रकरण निराकरण होने पर निगम को करीब 8 करोड़ रुपए आय होने का अनुमान है।

सभी को सख्त निर्देश देते हुए 3 से 7 दिन के अंदर नियमितीकरण कराने के लिए आवेदन करने कहा है। इसके बाद भी लोगों ने रुचि नहीं दिखाई तो निगम सख्त कार्रवाई करेगा। अनधिकृत विकास व निर्माण करने वालों को नियमितीकरण का मौका दे रहा है। इसके लिए शिविर भी लगा रहा है। इसके बाद भी जब लोगों ने आवेदन नहीं किया, तो निगम अब सख्त कार्रवाई करेगा।

अब तक 545 ने कराया नियमितीकरण
निगम क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण के कुल 1248 मामले चिन्हित किए गए हैं, जिसका नियमितीकरण किया जाना है। इसके लिए निगम करीब दो माह से शिविर लगा रहा है। अब तक मात्र 209 लोगों ने आवेदन किया, जिसका नियमितीकरण किया गया। इससे निगम को 2 करोड़ 64 लाख रुपए आय होगी। इससे पहले निगम ने 297 प्रकरणों का निराकरण किया था, तब निगम को साढ़े तीन करोड़ रुपए की आय हुई थी।

शहर के सभी मार्केट में ठेले-खोमचे होंगे व्यवस्थित
मार्केट डेवल मेंट के साथ ही आदर्श मार्केट बनाने के लिए व्याप रियों के साथ मिलकर निगम अभियान चला रहा है। बैठक में इसकी भी समीक्षा की गई। सभी जोन क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर ठेले, गुमटी को सुव्य स्थित करने वेंडिंग जोन बनाएंगे। समस् याओं के निवारण के लिए कैंप लगाएंगे। इसके लिए विभागों को निर्देशित किया है। बैठक में गोधन न्याय योजना, स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के लिए वृहद सफाई अभियान चलाने, हर घर पौधे लगाने की अपील की गई। आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाएंगे।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 4 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x