भारत जोड़ो के बाद कांग्रेस अब शुरू करेगी नई यात्रा, पूर्व से पश्चिम तक के राज्यों पर नजर

KHABREN24 on February 26, 2023

Congress महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पासीघाट से पोरबंदर यात्रा पर विचार कर रही है। रमेश ने जोर देकर कहा कि लगभग 4000 किलोमीटर की कन्याकुमारी-से-कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के बाद भी पार्टी कार्यकर्ताओं में एक और यात्रा के लिए बहुत उत्साह है।

कांग्रेस पार्टी अब भारत जोड़ो के बाद एक नई यात्रा निकालेगी। इस यात्रा से पार्टी का फोकस पूर्व से पश्चिम तक के राज्यों पर रहने वाला है। दरअसल, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि कांग्रेस पासीघाट से पोरबंदर यात्रा पर विचार कर रही है। रमेश ने जोर देकर कहा कि लगभग 4,000 किलोमीटर की कन्याकुमारी-से-कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के बाद भी पार्टी कार्यकर्ताओं में एक और यात्रा के लिए बहुत उत्साह और ऊर्जा है।

रमेश ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि पूर्व से पश्चिम यात्रा (Congress East to West Yatra) संभवत: अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से गुजरात के पोरबंदर तक निकलेगी, लेकिन इसका स्वरूप भारत जोड़ो यात्रा से थोड़ा अलग हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में कम कार्यकर्ताओं के कारण लोग भी कम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह काफी हद तक एक पदयात्रा होगी लेकिन इस मार्ग पर जंगल और नदियां होने के चलते यह बहु-मोडल यात्रा होगी, जिसमें पैदल चलने के साथ दूसरे साधनों का भी उपयोग होगा।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x