लापता है फिरोज, खोजने वाले को 5000 का ईनाम:प्रयागराज के गोविंदपुर की छात्रा ने शहर भर में लगवाया कुत्ते का पोस्टर

KHABREN24 on March 25, 2023

फिरोज देशी नस्ल का कुत्ता है और वह लापता हो गया है। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला तो उसकी देखभाल कर रहीं छात्रा साैम्या पांडेय ने शहर भर में पोस्टर चस्पा करा दिया। पोस्टर के जरिए उसने 5,000 रुपए का ईनाम भी रख दिया। पोस्टर में उसकी अलग अलग 5 तस्वीरें भी दिख रही है। सौम्या के साथ फिरोज पिछले 8 साल यानी जन्म से ही रह रहा था। अचानक वह कहां लापता हो गया, यह उसको भनक तक नहीं लगी। सौम्या उसे खोजने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। हर गली में जाकर उसकी तलाश कर रही है। यहां तक कि उसने सोशल मीडिया तक का सहारा लिया है। लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल सका।

फिरोज देशी नस्ल का कुत्ता है, जो मिर्गी बीमारी से पीड़ित था।

फिरोज देशी नस्ल का कुत्ता है, जो मिर्गी बीमारी से पीड़ित था।

कुत्ते को दौरा आने की है बीमारी

सौम्या बताती हैं कि फिरोज को मिर्गी का दौरा आता है। शुरू से ही उसको दौरा आता है। वही उसका इलाज करा रही थी। काफी आराम भी हो रहा था। लेकिन अब वह लापता हो गया। वह उसका अच्छे से इलाज कराना चाहती है। यही कारण है कि वह उसे खोजने में जुटी हैं। इसके लिए उसने अपने सगे संबंधियों और दोस्तों की भी मदद ली। सौम्या कहती हैं कि वह फिरोज को अपने परिवार के सदस्यों की तरह देखती थी। उसके खान-पान से लेकर उसकी दवा आदि तक की जिम्मेदारी निभाती थी। समय-समय पर डॉक्टर को दिखाने के लिए भी जाती थी। वह उसे बचाना चाहती है।

आखिरी बार CCTV में दिखा था फिरोज

फिरोज की खोजबीन के लिए CCTV फुटेज का सहारा लिया गया। सौम्या बताती हैं कि 21 दिसंबर को सुबह वह आखिरी बार हमारे घर के CCTV फुटेज में दिखा था। वह घर के सामने गली में टहल रहा था। उसके बाद से उकसा कोई पता नहीं चल रहा है। वह बताती हैं कि उसे दो लोगों पर संदेह है, शायद उन्हीं लोगों द्वारा उस कुत्ते को चुराया गया हो। फिरोज बहुत वफादार था। वह एक ईशारे पर कोई भी बात समझता था।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 3 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x