
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में आरोपी गायक समर सिंह को शनिवार शाम वाराणसी के जिला सत्र न्यायालय में पेश किया गया। जहां से मजिस्ट्रेट ने उसे 14 दिन के जेल भेजा दिया। अब पुलिस सोमवार को बनारस कोर्ट में समर सिंह की रिमांड के लिए अपील दाखिल करेगी।
उधर, पेशी के समय आकांक्षा और समर सिंह के फैंस की वहां पर भीड़ जमा थी। बाद कोर्ट रूम से बाहर निकलते समय आकांक्षा के फैंस ने समर सिंह को पीटने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसको लेकर पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस कड़ी सुरक्षा में समर को लेकर गाड़ी तक पहुंची। उसके बाद उसे गाड़ी में बैठाकर जेल के लिए रवाना हो गई।
इस बीच मीडिया ने भी समर से बात करने का प्रयास किया। उससे कई सवाल भी पूछे, लेकिन समर सिंह अपना सिर झुकाए रहा। वह गुमसुम दिखाई दिया। उसने किसी भी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।
वहीं, पेशी से पहले पुलिस ने उससे थाने में पूछताछ की थी। उसके बाद उसे मेडिकल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल होने के बाद उसे कोर्ट ले जाया गया था।
दिल्ली से विदेश भागने की तैयारी में था समर
वाराणसी के सारनाथ में आकांक्षा दुबे की लाश 26 मार्च को होटल के कमरे में मिली थी। आकांक्षा की मां ने सिंगर समर सिंह और भाई संजय सिंह के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि बेटी के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद धोखा दे दिया था। यही नहीं आत्महत्या करने के लिए भी उकसाया था। केस दर्ज होने के बाद से समर और उसका भाई फरार थे।
समर सिंह को वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद की एक सोसाइटी में करीबी दोस्त के घर से गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया। समर दिल्ली से विदेश जाने की फिराक में था, लेकिन ऐन वक्त पर लुकआउट नोटिस जारी होने से गाजियाबाद में रुक गया।
नंदग्राम थाना क्षेत्र से वारदात के 13वें दिन शुक्रवार को आरोपी को गाजियाबाद की CJM कोर्ट में पेश कर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड की अर्जी दाखिल की। ट्रांजिट रिमांड को मंजूरी मिलने के बाद समर सिंह को शनिवार भोर में वाराणसी लाया गया। 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई वाराणसी पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करेगी।
आकांक्षा के वकील ने तैयार किए दस्तावेज
आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी शुक्रवार को गायक समर सिंह के खिलाफ साक्ष्य जुटाते रहे। शशांक शेखर त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को कोर्ट में पेशी के दौरान वादी के वकील भी आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजने की अपील करेंगे। दलील देंगे कि मौत की वजह और समर की संलिप्तता की जानकारी को देखते हुए पुलिस रिमांड पर दिया जाए। विवेचना पूरी होने तक आरोपी को जेल में रखा जाए।
अभी पुलिस ने आरोपी को आईपीसी की धारा 306 में गिरफ्तार किया है। इसके बाद धारा 302 के तहत रिमांड बने। 302 में रिमांड के लिए बिसरा और अन्य रिपोर्ट की जल्द मांग करेंगे। समर सिंह का काल डिटेल भी निकाला जाए और कमिश्नर को तलब करने की बात कहेंगे।
FIR के खिलाफ समर को कोर्ट से राहत नहीं मिली
भोजपुरी गायक समर सिंह के खिलाफ पुलिस का एक्शन मोड 48 घंटे में कारगर दिखा। ताबड़तोड़ दबिश के बीच समर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी से भागते समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ कोर्ट ने NBW जारी किया था। वहीं, एक दिन पहले लुकआउट नोटिस के बाद इनाम और कुर्की की तैयारी भी थी। समर FIR के विरोध में कोर्ट भी गया, लेकिन उसे राहत नहीं मिल सकी।
मधु दुबे ने पुलिस पर लगाया मनमानी का आरोप
अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने बेटी की मौत के बाद पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी पहली तहरीर पर केस दर्ज नहीं किया गया। बल्कि दरोगा ने घुमा फिराकर नई तहरीर लिखवाई। उसमें अपनी ओर से शब्द लिखकर केस दर्ज कर दिया। पुलिस ने अब तक कोई भी रिपोर्ट परिजनों को नहीं दी।
मरने से पहले आकांक्षा से सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो पोस्ट किया था।
आकांक्षा के दोनों मोबाइल फोन बंद हैं जिसे अब तक खोला नहीं जा सका। मधु दुबे का कहना है कि पुलिस आकांक्षा के फंदे पर लटकने का वीडियो और फोटो दे, साथ ही पूरे साक्ष्य उपलब्ध कराए। केस दर्ज होने के बाद वादी का बयान अब तक दर्ज नहीं किया गया जबकि पुलिस मौत को आत्महत्या बताते हुए रिलीज जारी कर चुकी है ।
पुलिस उठाएगी ये कदम