मोबाइल एप से मिशन इलेक्शन की तैयारी:एप के जरिये ही वर्करों को टास्क देगी भाजपा-कांग्रेस

KHABREN24 on April 9, 2023

अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां टेक्नोलॉजी को हथियार बनाने जा रही हैं‌‌‌। जहां भाजपा अपनी पार्टी के सरल एप में देशभर के कार्यकर्ताओं का डेटा फीड करने में लगी है, वहीं कांग्रेस भी भारत जोड़ो यात्रा के एप को ही मोडिफाई कर रही है। आगामी महीनों में जहां विधानसभा चुनाव हैं, वहां भाजपा ने लक्ष्य रखा है कि अगस्त तक सरल एप में सभी पन्ना प्रभारियों के नाम-नंबर जोड़ लिए जाएं।

इसके लिए दिल्ली से जिलों तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं कांग्रेस सिर्फ दो प्रकोष्ठ ही जोड़ पाई है। दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि आने वाले समय में एप के जरिये ही कार्यकर्ताओं को टास्क दिया जाएगा।

भाजपा: सरल एप में कई श्रेणी, एक्सेस सीमित किया

2017 में बने सरल एप पर 2022 में काम तेज हुआ। गुजरात चुनाव में उपयोग किया गया। अब राज्यों को कई कैटेगरी बनाई गई हैं। एक्सेस भी सीमित कर दिया गया है। जैसे पन्ना प्रभारी का नाम-नंबर बूथ प्रभारी देख पाएंगे। 8-10 वरिष्ठों को ही पूरा एक्सेस दिया जा रहा है।

कांग्रेस: वॉट्सएप नंबर लिंक होंगे, चैट रूम भी

भारत जोड़ो यात्रा के एप पर पार्टी की आईटी टीम ने काम शुरू कर दिया है। पार्टी के सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर आदित्य भगत ने बताया कि एप में चैट रूम भी होगा। कार्यकर्ताओं के नंबर आने के बाद उनके वॉट्सएप लिंक किए जाएंगे।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x