नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में हलचल तो तेज हो गई है लेकिन अभी तक किसी भी पार्टी की ओर से महापौर के लिए प्रत्याशी नहीं उतारा गया है। यही कारण रहा है कि नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के दूसरे दिन बुधवार को भी एक भी प्रत्याशी ने महापौर के लिए नामांकन नहीं किया।
महापौर पद के लिए आज कुल 21 लोगों ने 33 नामांकन पत्र लिया है। नामांकन पत्र लेने वालों ने भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा और आप सहित सभी दलों से नेताओं का नाम सामने आ रहे हैं। नामांकन पत्र लेने वाले प्रमुख लोगों में भाजपा के राकेश शुक्ला का भी नाम शामिल है।
इसी तरह मुरारी लाल अग्रवाल, मो. कादिर, बब्बन दुबे, डॉ. नीरज, अजय कुमार श्रीवास्तव, कुंभेश कुमार, रोहित कुमार, नवाब महबूब और सुनील कुमार आदि शामिल हैं। बता दें 17 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी।
जानिए, कहां करना है नामांकन
वार्ड संख्या | यहां करेंगे नामांकन |
01 से 07 तक | एसीएम द्वितीय का न्यायालय |
08 से 14 तक | एसीएम तृतीय का न्यायालय |
15 से 21 तक | एसीएम प्रथम का न्यायालय |
22 से 28 तक | सिटी मजिस्ट्रेट का न्यायालय |
29 से 35 तक | एडीएम प्रशासन का न्यायालय |
36 से 42 तक | एडीएम नागरिक आपूर्ति का न्यायालय |
43 से 49 तक | उप संचालक चकबंदी न्यायालय |
50 से 56 तक | एडीएम वित्त एवं राजस्व न्यायालय |
57 से 63 तक | बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायालय |
64 से 70 तक | एडीएम भू राजस्व न्यायालय |
71 से 76 तक | तहसीलदार सदर न्यायालय |
77 से 82 तक | एसडीएम सदर न्यायालय |
83 से 88 तक | एएसडीएम सदर न्यायालय |
89 से 94 तक | नायब तहसीलदार दक्षिणी सदर, तहसील न्यायालय |
95 से 100 तक | नायब तहसीलदार उत्तरी सदर तहसील न्यायालय |
मॉनिटरिंग के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए संगम सभागार, कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें शिफ्टवार अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है। कंट्रोल रूम का नंबर 0532-2641577 एवं 2641578 है। इसी तरह ई-मेल आईडी electioncontrolroomprayagraj@gmail.com है। कंट्रोल रूम में प्रातः 08ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक के लिए पवन कुमार जायसवाल, पशुधन प्रसार अधिकारी, कार्यालय मुख्य तकनीकी अधिकारी, भेड़ एवं ऊन प्रयागराज मोबाइल 9839252633 एवं महेंद्र कुमार पुष्पाकर पशुधन प्रसार अधिकारी, कार्यालय मुख्य पशुचिकित्साधिकारी मोबाइल 9415575623 की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी प्रकार सायं 04ः00 बजे से रात्रि 12ः00 बजे तक के लिए शुभम त्रिपाठी, पशुधन प्रसार अधिकारी, कर्यालय मुख्य पशुचिकित्साधिकरी, मो. 9455692966 एवं अयोध्या प्रसाद, पशुधन प्रसार अधिकारी, कार्यालय मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, मो. 9451588604 तथा रात्रि 12 बजे से प्रातः 08ः00 बजे तक के लिए सुजीत कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी मो.-9415953140 एवं राजेश कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी, कार्यालय मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, मो. 9453395143 की ड्यूटी रहेगी। कंट्रोल रूम का प्रभारी अपर जिलाधिकरी नगर मदन कुमार को बनाया गया है।