Akanksha Dubey murder case:- आकांक्षा दुबे मामले में पुलिस कस्टडी रिमांड पुरी, समर सिंह को भेजा गया जेल, पांच दिन की पूछताछ में खुले कई अहम राज

KHABREN24 on April 18, 2023

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह को पुलिस ने जिला जेल में दाखिल कराया। समर सिंह बीते 13 अप्रैल से कस्टडी रिमांड पर था।

पुलिस ने पूछताछ में कई राज उगलवाए

पुलिस टीम के अनुसार, पूछताछ और कागजातों को खंगालने के बाद यह सामने आया है कि आकांक्षा और समर ने भोजपुरी के 25 म्यूजिक एलबम और एक फिल्म में साथ काम किया था। इसके लिए समर की ओर से आकांक्षा को नियमित भुगतान किया जाता था। पुलिस के अनुसार, ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है कि समर पर आकांक्षा का कोई बड़ा बकाया था।

सारनाथ स्थित एक होटल में आकांक्षा दुबे की मौत के बाद 27 मार्च को आजमगढ़ निवासी भेाजपुरी गायक समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद समर सिंह को पुलिस बहुत दिनों तक खोजती रही। सात अप्रैल को गाजियाबाद से उसकी गिरफ्तारी हुई। इसके बाद 13 अप्रैल से समर सिंह कस्टडी रिमांड पर था। अब उसे सोमवार को जेल में दाखिल करा दिया गया है

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x