चांद दिखा, खुशियों की ईद कल:कल होगा दावतों का दौर, 50 से ज्यादा मस्जिदों में होगी नमाज
KHABREN24 on April 21, 2023
रमजान के 29वें रोजे का चांद दिखने के साथ ही तय हो गया कि शनिवार को ईद मनाई जाएगी। मस्जिदों से सायरन और मैदानों में गोला फोड़कर ईद मनाने का ऐलान किया गया। लोगों मे एक-दूसरे को गले लगकर चांद दिखने की मुबारकबाद दी। अब 22 अप्रैल को ईद की नमाज 50 से ज्यादा मस्जिदों और ईदगाहों में होगी।
सबसे पहली जमात छोटापारा मस्जिद में और आखिरी जमात सुबह 11 बजे बैजनाथपारा मदरसा में होगी। रमजान के 29वें रोजे के साथ ही शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज भी पढ़ी गई। मस्जिदों में अलवदा… अलवदा… माहे रमजान का खुत्बा पढ़ा गया।
बाजारों में उमड़ी भीड़ ईद का चांद दिखने के साथ ही बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक खरीदारी होती रही। जूते, कपड़े, श्रृंगार सामग्री, ड्राई फ्रूट्स, सेवईं की दुकानों पर लोगों की खूब भीड़ दिखाई दी। रेडिमेड कपड़ों के साथ ही टेलरों की दुकानों पर भी लोग कपड़े लेने के लिए पहुंचे। ईद की तैयारी के लिए मेहंदी और ब्यूटी पार्लर में भी लोग अपनी पारी का इंतजार करते दिखाई दिए।