​​​​​​​​​​​​​​अतीक के ऑफिस में मिला खून शाहरुख का:पुलिस बोली- वहां सोने गया था, हाथ में सरिया लगने से निकला ब्लड

KHABREN24 on April 27, 2023
​​​​​​​​​​​​​​अतीक के ऑफिस में मिला खून शाहरुख का:पुलिस बोली- वहां सोने गया था, हाथ में सरिया लगने से निकला ब्लड

माफिया अतीक अहमद के चकिया ऑफिस में जगह-जगह खून के धब्बे मिले थे, वह इंसान के थे। फोरेंसिक जांच में इसका खुलासा होने के बाद खुल्दाबाद पुलिस ने उस शख्स को भी खोज निकाला है, जिसका खून था। पुलिस के मुताबिक, ऑफिस में मिला खून चक निरातुल चकिया के रहने वाले शाहरुख का है।

शाहरुख नशे की हालत में अतीक के दफ्तर में घुस गया था। दूसरी मंजिल पर सोने जा रहा था, तभी उसके हाथ में सरिया लग गया। जिससे हाथ की नस कट गई। काफी खून बहने लगा। कमरे में उसे जो कपड़ा मिला, उससे खून पोंछकर उसे वहीं फेंक दिया।

एसओ खुल्दाबाद ने बताया कि शाहरुख नशे का आदी है। उसे जहां जगह मिलती है, वहीं सो जाता है। रविवार को शाहरुख ने चौफटका पुल के नीचे नशा किया। इसके बाद वह अतीक के दफ्तर में सोने गया था। पुलिस शाहरुख से पूछताछ कर रही है।

मामला क्या है, सबसे पहले इसे पढ़िए…

यह शाहरुख की तस्वीर है। सरिया लगने से हाथ कट गया था। खून अतीक के दफ्तर में जगह-जगह फैला मिला था।

यह शाहरुख की तस्वीर है। सरिया लगने से हाथ कट गया था। खून अतीक के दफ्तर में जगह-जगह फैला मिला था।

24 अप्रैल को मिले थे खून के धब्बे
24 अप्रैल को अतीक के ऑफिस में 9 जगहों पर खून के धब्बे मिले थे। किचन से लेकर सीढ़ियों तक पर खून के निशान मिले थे। कपड़ों और दीवारों पर भी खून के धब्बे थे। फर्श पर एक चाकू भी पड़ा था। उस पर भी खून लगा हुआ था।

सोमवार को मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में कुछ महिला के कपड़े मिले थे। इनमें एक राजकुर्ती भी थी जिस पर खून लगा हुआ था। इसके अलावा वहां टूटी चूड़ियां बिखरी थीं। इससे यह संकेत मिला था कि मौके पर किसी महिला के साथ खूनी संघर्ष हुआ है।

आशंका थी कि महिला का खून है
यह विवाद किस के बीच हुआ, क्यों हुआ और अतीक के ही कार्यालय में क्यों हुआ, इसकी पुलिस तफ्तीश कर रही थी। पुलिस आस-पास के क्लीनिक, अस्पतालों में जाकर पता लगा रही थी कि सोमवार को क्या किसी घायल महिला का इलाज हुआ है। या किसी महिला की डेड बॉडी मिली है। आशंका जताई जा रही थी कि महिला की हत्या के बाद उसका शव कहीं ठिकाने लगा दिया गया है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही थी।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x