मेजा थाना क्षेत्र के रामनगर में कूलर बन्द करने गई किशोरी करंट की चपेट में आने से झुलस गई। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन किशोरी को लेकर अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मेजा थाना क्षेत्र के रामनगर की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी पार्वती यादव पुत्री गुड्डू यादव मंगलवार सुबह सो कर उठी तो वह कूलर बन्द करने गए। कूलर में उतर रहे करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गई। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। शोर शराबा सुनकर पास पड़ोस के लोगो की भारी भीड़ जुट गई।
आनन फानन में उसे परिजनों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि किशोरी के पिता और भाई कानपुर में रहकर नौकरी करते हैं। सूचना पर दोनों कानपुर से घर के लिए रवाना हुए हैं।