राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय भाजपा के “चलबो गौठान खोलबो पोल” अभियान के तहत सोमवार को भिलाई नगर स्थित गौठान पहुंचीं। अपने कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने गौठान के संचालन व्यवस्था और आय की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्हें गौठान के अंदर दो मवेशी मरे हुए मिले। यह देख सांसद ने कहा कि यहां गौठान के नाम पर चारा और गोबर घोटाला हो रहा है।
गौठान संचालिका से जानकारी लेती सांसद सरोज पाण्डेय
सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि दो दिन पहले तक यहां गौठानों में एक भी मवेशी नहीं था। जैसे यह जानकारी मिली की भारतीय जनता पार्टी के नेता गौठान आएंगे, तो तुरंत व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनके खजाने खाली नहीं है, तो वो ये बताएं कि इन गौठानों का पैसा जा कहा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक बार यहां आएं और गौठानों की हालत को देखें। यहां गौ माता का क्या हाल है। बैठे बैठे गौ माता शांत हो जाती है। गौ माता का पैर कटा हुआ है। उन्हें खाली भूसा दिया जा रहा है। उसमें से दाना खली व अन्य जीचें गायब हैं। इस तरह अव्यवस्था से चलने वालों गौठानों को बंद कर देना चाहिए।
गौठान के अंदर मृत पड़ा मवेशी
निरीक्षण के दौरान संचालक से ली जानकारी
सांसद सरोज पाण्डेय ने गौठान का संचालन करने वाली महिला से वहां के बारे में जानकारी ली। पूछा कि कितने मवेशी वहां रहते हैं। उनके खाने की क्या व्यवस्था की जाती है। कितना गोबर खरीदा और बेचा जाता है। गोबर से जो बर्मी कम्पोस्ट बनाया जाता है उससे कितनी आए होती है। इन सब की जानकारी लेने के बाद उन्होंने कहा कि गौठान मनमाने तरीके से चल रहा है। यहां मवेशियों को मारने का काम किया जा रहा है। भाजपा के आने की खबर मिलने पालतू मवेशी, जिनके कानों में जियो टैगिंग है उन्हें लाकर रखा जा रहा है।
खबरें और भी हैं…