BJP ने फूलपुर से दीपक पटेल को बनाया प्रत्याशी:2012 में बसपा से विधायक बने थे, पूर्व बीजेपी सांसद केशरी देवी के बेटे हैं

KHABREN24 on October 24, 2024
BJP ने फूलपुर से दीपक पटेल को बनाया प्रत्याशी:2012 में बसपा से विधायक बने थे, पूर्व बीजेपी सांसद केशरी देवी के बेटे हैं

लंबे इंतजार के बाद बीजेपी उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। फूलपुर उपचुनाव के लिए भाजपा ने करछना के पूर्व विधायक दीपक पटेल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उनका टिकट फाइनल होने के बाद तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। यह फूलपुर की पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल के बेटे हैं।

केशरी देवी पटेल का टिकट बीते लोकसभा चुनाव में कट गया था। इससे अंदरखाने में नाराजगी की भी चर्चा तेज चल रही थी। यह अभी तक तीन विधानसभा चुनाव लड़े हैं जिसमें दो में हार का सामना करना पड़ा था जबकि एक चुनाव में जीत दर्ज करते हुए यह विधायक बने थे। यह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी माने जाते हैं।

जानिए, दीपक पटेल के बारे में दीपक पटेल इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलएम की पढ़ाई किये हैं। 2007 में बसपा से पहला चुनाव लड़े थे बारा विधानसभा सीट से। जिसमें कुछ मतों से हार गए थे। 2012 में बसपा से करछना विधानसभा से लड़े तो चुनाव जीत गए। 2017 में करछना विधानसभा सीट से बसपा से चुनाव लड़े थे उसमें हार का सामना करना पड़ा था। माता केशरी देवी पटेल हैं जो 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से फूलपुर से चुनाव जीतकर सांसद बनी थी और पांच बार यह प्रयागराज की जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं हैं। लेकिन 2024 के लोकसभा में इनका टिकट कट गया था।

दीपक पटेल की मां हैं केशरी देवी पटेल हैं जो पूर्व सांसद हैं और पांच बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं हैं।

दीपक पटेल की मां हैं केशरी देवी पटेल हैं जो पूर्व सांसद हैं और पांच बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं हैं।

चार लाख से ज्यादा मतदाता चुनेंगे विधायक

फूलपुर विधानसभा के इस उपचुनाव में कुल 4,07, 366 मतदाता हैं, जो अपना विधायक चुनेंगे। इसमें 2,23,560 पुरुष व 1,83,748 महिला वोटर्स हैं। इसमें 58 थर्ड जेंडर भी वोटर हैं। विधानसभा क्षेत्र में 215 मतदान स्थल बनाए गए हैं जबकि 435 बूथ हैं, जहां वोटिंग होगी।

ये हैं चुनाव के कार्यक्रम

  • 18 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू है।
  • 25 अक्टूबर नामांकन करने की अंतिम तारीख है।
  • 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
  • 30 अक्टूबर को दिन में तीन बजे तक आवेदक अपना नामांकन वापस ले सकता है।
  • 13 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे।
  • 23 नवंबर को सुबह 8 बजे से मुंडेरा सब्जी मंडी में वोटों की गिनती होगी।

उपचुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट

भाजपा ने उपचुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने 7 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। करहल में अनुजेश यादव को टिकट दिया, कटेहरी से धर्मराज निषाद को उतारा है। कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर से सुरेंद्र दिलेर, फूलपुर से दीपक पटेल,​​​​​​मझवां से सुचिस्मिता मौर्य को टिकट दिया गया है।

चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान किया था। 13 नवंबर को इन सीटों पर वोटिंग होनी है। सपा ने अब तक 6 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे हैं।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x