CWG 2022 – हॉकी में रजत पदक के साथ खत्म हुआ भारत का अभियान, इस बार 22 स्वर्ण सहित कुल 61 पदक मिले

KHABREN24 on August 8, 2022

 सिंधु – फोटो : सोशल मीडिया

खास बातें

Commonwealth Games 2022 Highlights: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक जीते हैं। 

भारत के पदक विजेता
22 स्वर्णः 
मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टीटी पुरुष टीम, सुधीर, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश, नवीन, भाविना, नीतू, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत-श्रीजा, पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, शरत
16 रजतः संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरथ-साथियान, महिला क्रिकेट टीम, सागर, पुरुष हॉकी टीम
23 कांस्यः गुरुराजा, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री, साथियान

लाइव अपडेट

06:41 PM, 08-AUG-2022

CWG 2022 Live: 61 पदकों के साथ खत्म हुआ भारत का सफर

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत ने कुल 61 पदक जीते हैं। इनमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं। हॉकी में रजत पदक के साथ भारत का सफर खत्म हुआ है। इस बार वेटलिफ्टिंग में संकेत सरगर ने पहला पदक दिलाया था। वहीं, मीराबाई चानू ने पहला स्वर्ण पदक दिलाया। इसके बाद सभी पहलवानों ने पदक जीतकर इतिहास दोहराया। बॉक्सिंग और बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल किया। एथलेटिक्स और लॉन बॉल में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया। इसके अलावा पैरा एथलीटों ने भी कई पदक दिलाए। इसी वजह से शूटिंग के न होने के बावजूद भारत इस बार 61 पदक ला पाया।

06:29 PM, 08-AUG-2022

CWG 2022 Live: हॉकी टीम 7-0 से हारी

हॉकी में भारतीय पुरुष टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7-0 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही टीम इंडिया ने स्वर्ण जीतने का मौका गंवा दिया और रजत पदक के साथ अपने अभियान को खत्म किया। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को कुल 61 पदक मिले हैं। 

06:08 PM, 08-AUG-2022

CWG 2022 Live: हॉकी में भारतीय टीम 7-0 से पिछड़ी

हॉकी में भारतीय पुरुष टीम फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से 7-0 से पिछड़ रही है। अब भारत की वापसी बहुत मुश्किल हो गई है और टीम इंडिया को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ सकता है।

05:55 PM, 08-AUG-2022

CWG 2022 Live: शरत ने जीता सोना

अचंता शरत कमल ने पुरुष एकल में स्वर्ण जीत लिया है। फाइनल में शरत कमल ने इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड को 11-13, 11-7, 11-2, 11-6, 11-8 से हरा दिया। शरत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहे। राउंड ऑफ 32 में ऑस्ट्रेलिया के फिन लू को 4-0 से हराया। वहीं, राउंड ऑफ 16 में शरत कमल ने नाइजीरिया के ओलाजिदे ओमोतायो पर  4-2 से जीत हासिल की। क्वार्टर फाइनल में भारतीय खिलाड़ी ने सिंगापुर के आइजेक क्वेक योंग को 4-0 से शिकस्त दी। वहीं, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल को 4-2 से हराया। 

Image

05:49 PM, 08-AUG-2022

CWG 2022 Live: बैडमिंटन में चिराग-सात्विक की जोड़ी ने जीता स्वर्ण

बैडमिंटन में भारतीय जोड़ी ने इंग्लैंड की जोड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत के सात्विक-चिराग की जोड़ी ने यह मुकाबला 21-15, 21-13 के अंतर से जीता। आज भारत को बैडमिंटन में तीन स्वर्ण पदक मिल चुके हैं। 

05:37 PM, 08-AUG-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में शरत और पिचफोर्ड का मुकाबला जारी

टेबल टेनिस में शरथ कमल और लियाम पिचफोर्ड के बीच मुकाबला जारी है। पहला गेम हारने के बाद शरथ ने शानदार वापसी की और दो गेम जीत लिए हैं। उन्हें यह मैच जीतने के लिए दो और गेम जीतने होंगे। 

05:32 PM, 08-AUG-2022

CWG 2022 Live: बैडमिंटन में भारतीय जोड़ी पहला गेम जीती

बैडमिंटन में भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 21-15 के अंतर से जीत लिया है। चिराग और सात्विक बेहतरीन लय में दिख रहे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया है। यह जोड़ी भारत को आज तीसरा स्वर्ण दिला सकती है।

Image

05:22 PM, 08-AUG-2022

CWG 2022 Live: हॉकी में भारतीय टीम 2-0 से पिछड़ी

हॉकी में भारतीय पुरुष टीम फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 से पिछड़ रही है। शुरुआती दो क्वार्टर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बहुत बेहतर खेल दिखाया है। भारत के लिए यह मैच जीतना बहुत मुश्किल होगा।

05:12 PM, 08-AUG-2022

CWG 2022 Live: बैडमिंटन में सात्विक-चिराग की जोड़ी का मैच शुरू

बैडमिंटन में पुरुष युगल के फाइनल मैच में भारत के चिराग और सात्विक की जोड़ी का सामना इंग्लैंड के बेन लेन और वेदी सेन से हो रहा है। पहले गेम में दोनों जोड़ियों के बीच कांटे की टक्कर जारी है।

05:02 PM, 08-AUG-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में साथियान

टेबल टेनिस में पुरुष एकल मुकाबले में साथियान ने इंग्लैंड के ड्रॉन्कहेल को 11-9, 11-3, 11-5, 8-11, 9-11, 10-12, 11-9 से हराया है। इसके साथ ही उन्होंने कांस्य पदक जीत लिया है। साथियान ने इस मैच में शानदार शुरुआत की थी और शुरुआती तीनों सेट जीत थे, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी ने शानदार वापसी की और अगले तीन सेट जीत लिए। हालांकि, अंतिम सेट में साथियान ने जीत हासिल की और मैच भी अपने नाम कर लिया।

Image

04:11 PM, 08-AUG-2022

CWG 2022 Live: लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन में जीता स्वर्ण

बैडमिंटन में पुरुष एकल के फाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने मलेशिया के एंग जे यॉन्ग को 19-21, 21-9, 21-16 से हराया है। इसके साथ ही उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। यह राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत का 20वां स्वर्ण पदक है। वहीं, बैडमिंटन में आज भारत ने दूसरा स्वर्ण पदक जीता है। इस टूर्नामेंट में लक्ष्य का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। उन्होंने आठ मैचों में कुल 18 गेम खेले हैं और 16 में जीत हासिल की है। फाइनल में उन्होंने मलेशिया के खिलाड़ी को हराकर श्रीकांत की हार का बदला ले लिया।

Image

देश के प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने शानदार जीत के लिए लक्ष्य सेन को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल में शानदार प्रदर्शन किया है। फाइनल में भी उनका खेल बेहतरीन था। भारत को उन पर गर्व है। भविष्य के लिए उनको शुभकामनाएं।

04:07 PM, 08-AUG-2022

CWG 2022 Live: बैडमिंटन में सात्विक-चिराग का मैच शुरू

बैडमिंटन में पुरुष युगल के फाइनल मुकाबले में भारत के सात्विकसाईराज रंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का सामना इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेन्डी के साथ है। भारतीय जोड़ी के लिए यह मैच काफी मुश्किल होगा, लेकिन सात्विक चिराग की जोड़ी यह मैच जीतकर देश को एक और पदक दिलाना चाहेगी। 

04:04 PM, 08-AUG-2022

CWG 2022 Live: लक्ष्य ने दूसरा गेम जीता

लक्ष्य सेन ने दूसरा गेम 21-9 के अंतर से जीत लिया है और मैच में 1-1 की बराबरी कर ली है। पहले गेम में जबरदस्त संघर्ष के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन दूसरे गेम में उन्होंने शानदार वापसी की है। 

03:52 PM, 08-AUG-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में कांस्य के लिए साथियान का मुकाबला शुरू

टेबल टेनिस के पुरुष एकल में कांस्य पदक के लिए साथियान और इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल का मुकाबला शुरू हो चुका है। 

03:43 PM, 08-AUG-2022

CWG 2022 Live: पहले गेम में लक्ष्य सेन हारे

पहले गेम में मलेशिया के एंग जे यॉन्ग ने लक्ष्य सेन को 21-19 के अंतर से हरा दिया है। अब लक्ष्य को स्वर्ण पदक अपने नाम करने के लिए बाकी दोनों गेम जीतने होंगे। 

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x