BIG BREAKING : नशे में धुत्त CM को फ्लाइट से नीचे उतारा गया, विपक्ष ने कहा- दुनियाभर में शर्मिंदा कर दिया

KHABREN24 on September 19, 2022
BIG BREAKING : नशे में धुत्त CM को फ्लाइट से नीचे उतारा गया, विपक्ष ने कहा- दुनियाभर में शर्मिंदा कर दिया

नशे में धुत्त होने की वजह से एक मुख्यमंत्री को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर विमान से नीचे उतार दिया गया। मुख्यमंत्री को विमान से उतारे जाने के मामले ने इस कदर अब तूल पकड़ लिया है कि पार्टी को सफाई देनी पड़ रही है। वहीं विपक्ष मामले को लेकर हमलावर है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि सीएम ने दुनिया भर में शर्मिन्दा कर दिया है।

जिस मुख्यमंत्री को फ्लाइट से नीचे उतारा गया वो और कोई नहीं पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान हैं। मान को 17 सितंबर को उस वक्त विमान से नीचे उतारा गया जब वे भारत आने के लिए जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर लुफ्थांसा एयरलाइंस में सवार हो गए थे। विमान के यात्रियों का भी कहना है कि मुख्यमंत्री बेहद नशे में थे।

एक वेबसाइट ने यात्रियों के हवाले से लिखा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बेहद नशे में थे। वे अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रहे थे। उनकी पत्नी और सुरक्षा में तैनात कर्मचारी उन्हें चढ़ाने की कोशिश की थी। पंजाब सरकार के अधिकारियों ने एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स को मनाने की खूब कोशिश भी की लेकिन उन्होंने नियमों से समझौता करने से साफ इंकार कर दिया।

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर कहा कि विमान के यात्रियों ने मीडिया को जो जानकारी दी है वह परेशान करने वाली है। पंजाब के CM भगवंत मान को लुफ्थांसा फ्लाइट से उतारा गया, क्योंकि वे नशे में थे। इस वजह से फ्लाइट 4 घंटे देरी से उड़ान भर पाई।

दूसरा ट्वीट करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि चौंकाने वाली बात यह है कि पंजाब सरकार इन खबरों पर चुप है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली सीएम केजरीवाल को इस मुद्दे पर सफाई देनी चाहिए। भारत सरकार को इस मामले में दखल देना चाहिए, क्योंकि इसमें पंजाबी और राष्ट्रीय गौरव शामिल है। अगर मान को विमान से उतारा गया था, तो भारत सरकार को जर्मन सरकार से इस बारे में बात करनी चाहिए।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x