पति का गला रेत रात भर उसके साथ सोती रही:सुबह रोते हुए निकली मचाया हत्या का शोर, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

KHABREN24 on September 27, 2022

अमलेश्वर थानाक्षेत्र में एक महिला ने अपनी पति की गला रेतकर हत्या कर दी। बंद कमरे में हत्या करने के बाद उसने उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। इसके बाद रातभर उसके साथ कमरे में ही सोती रही। सुबह 6 बजे रोती हुई बाहर निकली और शोर मचाने लगी की कोई उसके पति की हत्या करके चला गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीओपी देवांश राठौर ने बताया कि घटना अमलेश्वर थाना अंतर्गत कापसी गांव की है। सोमवार सुबह अमलेश्वर पुलिस को सूचना मिली थी कि 40 वर्षीय अनंत सोनवानी की किसी ने हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पत्नी ने पुलिस को बताया कि रात में वह कुछ समय के लिए बाहर निकली थी। जब लौटी तो देखा पति कमरे में मरा हुआ पड़ा है। वहीं अनंत के बेटे ने बताया कि उसकी सौतेली मां संगीता ने सुबह 6 बजे रोते हुए सबको बताया। पुलिस ने संदेह के आधार पर संगीता से सख्ती से पूछात की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

उसने बताया कि शादी के बाद से ही अनंत उससे मारपीट करता था। वह उसे काली होने और लड़के जैसा दिखने का ताना मारता था। इसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के 24 घंटे अंदर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत केस दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया।

आरोपी पत्नी


मृतक की दूसरी पत्नी थी संगीता
अनंत सोनवानी की पहली पत्नी की दो साल पहले मौत हो गई थी। इसके 6 महीने बाद उसने संगीता से दूसरी शादी की। संगीता भी पहले से शादीशुदा थी। अनंत को पहली पत्नी से 12 साल बेटा हर्ष है। संगीता से भी उसके एक चार माह की बेटी है।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x