बरेली का न्यूनतम तापमान 8 से भी नीचे पहुंचा:कोहरे से शीत लहर की चपेट में यूपी, सहारनपुर से वाराणसी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री

KHABREN24 on December 21, 2022
यह फोटो बरेली में शाम पांच बजे का है। - Dainik Bhaskar

दिसंबर महीने में 19 दिसंबर को प्रदेश में पहला घना कोहरा पड़ा। इस कोहरेे ने पूर यूपी को शीतलहर की चपेट में ला दिया। प्रदेश में सहारनपुर से लेकर वाराणसी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बूंदाबादी हुई तो और भी सर्दी अधिक बढे़गी। बरेली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे पहुंच गया।

कोहरे से शीत लहर का मौसम

आधी रात 2 बजे के बाद तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। पिछले तीन दिन से लगातार कोहरा पड़ रहा है। तापमान में यह गिरावट सुबह 8 बजे तक तक रहती है। उसके बाद सुबह 8 बजे के बाद तापमान बढ़ने लग रहा है। तापमान में गिरावट के बीच हल्की हवा शुरू हुई तो और भी ठिठुरन बढ़ने लगी है। बुधवार को बरेली का न्यूनतम तापमान 7.8 डि्ग्री पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री था। वहीं आज बुधवार को सुबह से कोहरा छाया हुआ है।

अधिकतम तापमान में भी गिरावट

उत्तराखंड से सटे इलाके जिनमें मुजफ्फरनगर, बिजनौर, पीलीभीत और बरेली में तापमान सबसे कम है। बुधवार को बरेली और बिजनौ, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत में सबसे ज्यादा ठंड है। मौसम विभाग का कहना है कि जल्द ही सर्दी और भी तेजी से बढ़ेगी। आने वाले समय में कोहरे के बाद बूंदाबांदी पड़ने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है, जिससे तापमान में और भी गिरावट आयेगी। दोपहर 2 बजे दिन का अधिकतम तापमान पहुंच रहा है।

यूपी के मुख्य शहरों का 21 दिसंबर का तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
बरेली7.8°C21.8°C
बिजनौर8 °C22°C
मेरठ8°C22°C
गाजियाबाद8.3°C22.4°C
लखनऊ9.9°C23.8°C
वाराणसी9.4°C22°C
नोएडा9°C22.7°C
प्रयागराज11°C24°C

खबरें और भी हैं…

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x